फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल को मिला सीमेंटेड बैंच बनाने का आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ जेल में बनने वाली सीमेंटेड बैंचों की डिमांड बढ़ गई है। अब नगर निगम बरेली ने जेल प्रशासन को 100 सीमेंटेड बैंच बनाने का आर्डर दिया है।

वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार अलीगढ़ आलोक सिंह को भेजे गए पत्र में नगर निगम बरेली के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने 19 अगस्त को 100 आरसीसी फोल्डेवल बैंचों की आपूर्ति का आर्डर दिया है।

उन्होंने बताया कि आपके द्वारा भेजा गया नमूना नगर आयुक्त बरेली को पसंद आया है। उन्होंने 21 अगस्त को इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए 100 बैंचों की आपूर्ति देने का आर्डर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि जिला कारागार में बनी सीमेंटेड बैंचों की सप्लाई वर्तमान में दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल एवं जिला कारागार आगरा में पहले से है।

वरिष्ठ अधीक्षक कारागार आलोक सिंह ने कहा कि अलीगढ़ जेल में बन रही सीमेंटेड बैंचों की डिमांड बढ़ना शुभ संकेत है। मांग बढ़ने के बाद हम इस मामले में और तेजी से काम कराकर जेल की आय बढ़ाने का प्रयास कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें