न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला भविष्य ज्योति के लिए विद्यार्थियों के पास अब दो दिन का समय शेष रह गया है। जो भी इच्छुक विद्यार्थी अब तक इसका फार्म नहीं भर सके हैं। वो 24 जून तक इसका फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने के लिए किसी भी विद्यार्थी को कोई शुल्क नहीं देना है।
इधर, विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर है। सैकड़ों फार्म भरे जा रहे हैं और इस काम में माता पिता और शिक्षक बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं। 27 जून को अमर उजाला और आईटीएम अलीगढ़ जनपद के मेधावियों का सम्मान करने जा रहा है। यह सम्मान कार्यक्रम आईटीएम खैर रोड करसुआ पर होगा।
वो छात्र जो इस शैक्षिक वर्ष 2018 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी या एएमयू से 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाया है, इस आयोजन में भाग ले सकते हैं। अंकों के आधार पर चयनित छात्रों को आयोजन में बुलाया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने अंकपत्र की फोटो प्रति को हमारे उल्लेखित किए गए केंद्र पर जमा करें। इस आयोजन के रेडियो पार्टनर रेडियो करंट और डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8392931061, 7055618641, 7055618642
यहां जमा कराएं अंक पत्र की फोटो प्रति
इस आयोजन में भाग लेने के लिए छात्र इन केंद्रों में से अपने नजदीक के किसी भी सेंटर पर अपनी मार्कशीट की फोटोकॉपी मोबाइल नंबर और पते के साथ जमा करा सकते हैं। जिन बच्चों की मार्कशीट नहीं आई है वह इंटरनेट से प्रिंट निकाल कर उसे जमा कर सकते हैं।
- अमर उजाला कार्यालय तालानगरी
-अमर उजाला सिटी आफिस, टीकाराम बिल्डिंग, मदार गेट
- कार सी, ब्लू बर्ड स्कूल के सामने, जी टी रोड
- मिल्क बार ,मैरिस रोड
- हरी फ्लेक्स प्वाइंट, अचल ताल
- गोयल टीवीएस, मथुरा रोड, सासनी गेट
- इगलास 9412535745
- अतरौली 9997968412
- खैर 9412595395
- जट्टारी 9758715228
- गभाना 9756702455