क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विजयगढ़ के गांव खुर्रमपुर के मजरा नगला मेवाती में शौचालय हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए सांप्रदायिक बवाल में फरार चल रहे 10 आरोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विजयगढ़ के गांव खुर्रमपुर में बने शौचालय को लेकर चार नवंबर 2017 को खेत स्वामी व मुसलिम समुदाय के लोगों में विवाद हो गया था। इस दौरान हुई जबरदस्त फायरिंग व लाठी-डंडे चलने से मुसलिम पक्ष के एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दोनों ओर से एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए थे। इस दौरान एक कार में भी आग लगाई गई थी।
इस घटना में मौत का शिकार हुए रामवीर शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा हाल निवासी संजय गांधी कालोनी क्वार्सी ने गांव के ही सलीम पुत्र गुल मोहम्मद, शेर मोहम्मद पुत्र सुलेमान, हारून व निजाम पुत्रगण याकूब, आलम ग्यास मोहम्मद पुत्रगण वली मोहम्मद, गुलचमन पुत्र नसरुद्दीन, मुकीम पुत्र लाल मोहम्मद, बल्ले खां पुत्र यासीन, लाल मोहम्मद पुत्र नवी शेर, शमशेर उर्फ भोलू पुत्र शेर मोहम्मद, साबिर पुत्र सगीर खां, अफसर, हामिद, हसीन, शौदान, शफी मोहम्मद, इलियास सहित लगभग साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा जानलेवा हमला, लूट, आगजनी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
हत्या के चार नामजद जेल भेज दिए गए थे अब अदालत के आदेश पर नदीम पुत्र आस मोहम्म्द, नन्हे खां पुत्र यासीन खा, मोटा उर्फ आस मोहम्मद पुत्र अलीशेर, छोटे खा पुत्र मोहम्मद अली, गुड्डू पुत्र सल्लू खां, हसमत पुत्र बून्दू खां, हमीद पुत्र बुन्दू खां, सौदान पुत्र सुलेमान खां, सैद उर्फ सैद मोहम्मद, जरीन पत्नी ग्यास मोहम्मद के खिलाफ धारा 82 के तहत घोषणा कर उनके मकानों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। गिरफ्तारी नहीं होने व न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।