न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कक्षा दस का हिंदी का प्रश्न पत्र देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रश्न पत्र बहुत सरल था। रचनात्मक खंड एवं व्याकरण खंड भी छात्रों को सरल एवं व्यवहारिक लगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10 वीं की परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। पंजीकृत 5960 छात्र-छात्राओं में 5919 उपस्थित एवं 45 अनुपस्थित रहे।
नोडल सेंटर अधिकारी एवं डीपीएस की प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कहीं से अप्रिय सूचना नहीं है। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा एवं आसान था।
किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। एक छात्र ने बताया कि व्याकरण को लेकर थोड़ी चिंता थी, लेकिन प्रश्न पत्र हाथ में आने के बाद वह भी दूर हो गई।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के हिंदी के शिक्षक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान एवं व्यवहारिक था। छात्र काफी खुश हैं। सभी प्रश्न एनसीईआरटी की पुस्तक से पूछे गए थे।