फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्जाद के बयान से छात्र संघ का किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर के उस बयान से किनारा कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने से हिंसा फैलने की आशंका है। छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि वे लोग दीक्षांत समारोह में आ रहे राष्ट्रपति का तहे दिल से स्वागत करते हैं। एक कैबिनेट सदस्य ने तो यहां तक कहा कि राष्ट्रपति का विरोध करने वाले देशद्रोही हैं।

एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने बुधवार को बयान दिया था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने से हिंसा भड़कने की आशंका है।

पूर्व में दिए गए बयान के लिए माफी मांगने का भी सुझाव दिया था। इसके बाद से ही एएमयू की राजनीति गरमा गई है। गुरुवार को एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी की अध्यक्षता में एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि एएमयू छात्र संघ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का तहे दिल से स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि सज्जाद सुभान रॉथर ने जो भी बयान दिया है, वह उनकी निजी राय है। उससे छात्र संघ का कोई संबंध नहीं है।
--
राष्ट्रपति का विरोध करने वाले देशद्रोही हैं। मैं नहीं चाहता कि किसी एक आदमी के कारण एएमयू संस्थापक सर सैयद की मेहनत मिट्टी में मिल जाए। हम राष्ट्रपति को सिर आंखों पर बैठाते हैं।
विज्ञापन

- मो. नदीम, कैबिनेट सदस्य, एएमयू छात्र संघ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हमारे विजिटर भी हैं। उनके आने से कैंपस में हिंसा की आशंका गलत है। राष्ट्रपति के आने पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहती है।
- जुहैब अहमद, कैबिनेट सदस्य, एएमयू छात्र संघ

यदि हमारा एसोसिएशन होता तो हम कैंपस में प्रवेश द्वार बनवाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते। संस्था में राष्ट्रपति का आना हमारे लिए गर्व की बात है।
- मुजिबुल हक, पूर्व सचिव, गैर शिक्षक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें