फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... थोड़ा पहले होली, थोड़ी देर से नमाज, मिसाल करें पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग...
विज्ञापन

थोड़ा पहले होली, थोड़ी देर से नमाज, मिसाल पेश करें दोनों समाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

इस बार शुक्रवार को होली पड़ने से पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दोहरी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि कहीं भी माहौल खराब होता है, तो इसके लिए सीधे पुलिस के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलों के पुलिस कप्तानों ने अपने-अपने स्तर पर माहौल बेहतर बनाए रखने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

अलीगढ़ के डीएम ऋषिकेश भाष्कर याशोद व एसएसपी राजेश पांडेय ने हिंदुओं से अपील की है कि वे समय से थोड़ा पहले ही रंग खेलना बंद कर दें। वहीं, मुस्लिमों से अपील की है मस्जिदों में होने वाली नमाज का समय थोड़ा आगे बढ़ा दिया जाए जिससे किसी तरह का कोई टकराव न होने पाए।
विज्ञापन


इसी तरह मुजफ्फरनगर के एसएसपी अनंत देव ने पत्र लिखकर मुसलमानों से कहा है कि आग से आग को बुझाने की कोशिश न करें, आग बुझाने के लिए पानी की जरूरत होती है। अनंत देव का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई हिंदू एवं मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों की बैठक में डीएम व एसएसपी से सभी से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं भाईचारे की भावना से त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर पुराने शहर से आए लोगों ने सद्भाव व भाईचारे का संकल्प लिया। कुछ मुस्लिम बुजुर्गों ने इतना अवश्य कहा कि खेत, खंडहर एवं मैदान में कुछ असामाजिक तत्व मदिरापान व जुआ खेलने की प्रवृत्ति को अमनचैन की भावना के लिए खतरा हैं। इसके लिये सघन पेट्रोलिंग जरूरी है।

यहां शुक्रवार को धूल और इसी दिन जुमे की नमाज को मद्देनजर व्यापार मंडल व अन्य लोगों से बातचीत की तो सभी ने एक स्वर में कहा कि धूल के दिन महानगर में केवल 1 बजे तक रंग खेला जाता है और उसके पश्चात लोग नहाने धोने में लग जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बड़ा समझदार व्यक्ति जुमे की नमाज अदा करने वाले व्यक्ति का पूरा सम्मान करेगा। सभी पक्षों ने नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान तथा होली पर्व के दोनों दिन 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ धूल के दिन 12 बजे से 2 बजे तक विशेष जलापूर्ति किये जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त बच्चू सिंह, सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी एवं अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय तथा उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता भी उपस्थित थे। इस दिन शहर में दो कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरएएफ की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें