न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम ने गृहकर, जलकर और ड्रेनेज कर के टाप 50 बकाएदारों को नोटिस जारी किया। इसमें शहर का नामी देवत्रय हास्पिटल भी शामिल है, जिस पर 32 लाख से अधिक का कर बकाया है। अन्य में दोनों एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन, रामप्यारी हास्पिटल सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की ओर से कहा गया है कि धारा 504 के अंतर्गत बिल भेजा जा चुका है। अगर बकाया नहीं दिया तो वारंट जारी करते हुए चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। बकाएदारों में देवत्रय होम्योपैथिक अस्पताल पर 32 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है।
इसके अलावा रिलायंस इंडिया लिमिटेड, अब्दुल सत्तार खां, नसीरुद्दीन, बनी सिंह, राजवती प्रतापचंद्र किरन, एसएमएस नकवी, अशरफी देवी, शशि अग्रवाल, पद्म सिंह, फफाला मस्जिद मुतवल्ली, गोपाल चंद्र मित्तल, मक्खन सिंह अरोड़ा, प्रेम पाल सिंह, रामवीर सिंह, जावेद इकबाल कादरी, अनिल कुमार, रिजाजुर्रहमान शेरावनी, सयुश गुप्ता, गीता गुप्ता, अचल प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता, नसीम बेगम, ऊषारानी उपाध्याय, स्वर्ण जीत सिंह, सराय हकीम स्थित मस्जिद कार्यकरा, फफाला की मस्जिद मुतवल्ली गफ्फार सहाब, सागर अरोड़ा, सहित अन्य 50 बकाएदारों को नोटिस दिया गया है। नगर आयुक्त के मुताबिक इनसे विभागीय नियमों के मुताबिक वसूली की जाएगी।