फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... नितिन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के नेतृत्व में लोगों ने नितिन माहौर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन सौंपा। इसमें शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

जुमे की नमाज के बाद काफी लोग पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के नेतृत्व में ऊपरकोट पहुंच गए। इन लोगों के हाथों में दलित-मुस्लिम एकता जिंदाबाद, नितिन माहौर के हत्यारों को फांसी दो, जैसी मांगे लिखी तख्तियां लगी थी। इस मौके पर वहां सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार भी पहुंच गए। सचिन माहौर को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि 17 वर्षीय नितिन माहौर की 15 नवंबर को सिपाही मनीष शर्मा ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से धोखे से बुलाकर हत्या कर दी। इसकी रिपोर्ट थाना सासनी गेट में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक पुलिस ने तीन अभियुक्तों कोे गिरफ्तार नहीं किया है। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने जैसी मांगें की गई है।

उन्होेंने आरोप लगाया कि भाजपाई संप्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पर बाबा फरीद आजाद, पार्षद मुशर्रफ हुसैन, जग्गी, हुस्नबानो, शकील राइन, शाकिर, हरिप्रकाश, अख्तर अली, रिजवान, बिल्लू चौहान, मुजाहिद रजा, नदीम वासी, इकबाल हुसैन आदि थे।
विज्ञापन


नितिन माहौर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किए गए प्रदर्शन का सर्वदलीय कोरी समाज संघर्ष समिति ने समर्थन किया और इसमें भाग लिया। धरना व सभा में भारत मुक्ति मोर्चा के मंडल प्रभारी एमआर अंबेडकर, इंडियन लायर्स एसोसियेशन के जिला प्रभारी एड. प्रदीप कुमार, महीपाल सिंह माहौर, रवि कुमार दिवाकर, रवि कुमार, हेमंत पुष्कर, महेश कुमार, सुरेशपाल सिंह, अनूप कश्यप, शुभम दिवाकर, लीलावती सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें