प्रदेशभर के निशानेबाज साधेंगे मेडल पर निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के शूटिंग रेंज में मंगलवार से प्रदेश भर के निशानेबाज मेडल पर निशाना साधेंगे। राज्य स्तरीय बालक/बालिका शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी माध्यमिक शिक्षा विभाग कर रहा है।
स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल के करीब 1200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ये सब जूनियर, जूनियर व सीनियर ग्रुप होंगे। कुछ मंडल की टीमें सोमवार को पहुंच गई थीं। इन्हें कई स्कूलों में ठहराया गया है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
इनसेट
ये होंगे मंडल के निशानेबाज
अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, आजमगढ़, झांसी, मिर्जापुर, कानपुर, गोरखपुर, देवीपाटन (गोंडा), इलाहाबाद, फैजाबाद, चित्रकूट (बांदा), बस्ती मंडल के निशानेबाज निशाना साधेंगे।