फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में खुली फोल

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में खुली पोल, दो स्कूलों में लटके मिले ताले
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

गुरुवार को बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया तो दो स्कूलों में ताले लटके मिले। इस पर शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए और स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, एक स्कूल का शिक्षक यह नहीं बता सका कि उसने बुधवार को कौन सा पाठ पढ़ाया था।

शासन के निर्देश पर बीएसए धीरेंद्र कुमार और वित्त एवं लेखाधिखारी बीबी पांडेय ने कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया तो यह बात सामने आई कि कुछ विद्यालयों में पढ़ाई के नाम पर केवल मजाक हो रहा है। दोनों अधिकारी जब गंगीरी ब्लॉक के गांव अरनी पहुंचे तो वहां प्राथमिक विद्यालय में ताला लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब टीम टिकरा पहुंची तो वहां भी ताला लगा मिला। इस पर वहां तैनात सभी अध्यापकों का वेतन रोेकने के आदेश दिए गए। जब अधिकारी चंडौला सुजानपुर पहुंचे तो वहां शिक्षक तो मौजूद था लेकिन पूछने पर यह नहीं बता सका कि उसने बुधवार को क्या पढ़ाया था। उसे भी सख्त चेतावनी दी गई है। अन्य विद्यालयों के निरीक्षण में भी अधिकारियों को खामिया मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें