फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट के कागज फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएस में प्राइवेट कॉलेज के एजेंट के रजिस्टर फाड़े
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

डीएस कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से मोबाइल नंबर ले रहे प्राइवेट कॉलेज के एक एजेंट का रजिस्टर फाड़ दिया। वहीं, कई एजेंट को कॉलेज परिसर से खदेड़ दिया।

यह देख परिसर में इधर-उधर खड़े अन्य एजेंट चुपके से कॉलेज के बाहर खिसक लिए। इन दिनों डीएस कॉलेज में बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग चल रही है। इसके लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गेट पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। केंद्र से किसी को भी मोबाइल पर आने वाले संदेश वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी न दिखाने का बार-बार एलान किया जाता है।

बावजूद इसके कई अभ्यर्थियों के कॉलेज च्वॉइस लॉक हो गए। काउंसिलिंग केंद्र के बाहर प्राइवेट कॉलेज के एजेंट फॉर्म दिखाने के बहाने अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल नंबर ले लेते हैं और उन्हें उनके कॉलेज में मिलने वाली सारी सुविधाएं भी बताते हैं।

इसी दौरान एक अभ्यर्थी से नंबर ले रहे एजेंट को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अमित गोस्वामी, अर्जुन सिंह भोलू ने पकड़ लिया और रजिस्टर में लिखे नंबर के पन्नों को फाड़ दिया।

अमित ने परिसर में प्राइवेट कॉलेज के एजेंट के घुसने में कॉलेज कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. ओपी बंसल का कहना है कि जब किसी को व्यक्ति को संदेह की बिना पर पकड़ो तो वह कहता है कि अपनी बहन, बेटी, बेटा या रिश्तेदार की काउंसिलिंग कराने के लिए आया है। वैसे भी काउंसलिंग केंद्र पर नजर रखी जा रही है। वहां ऐसे लोगों की इंट्री पर पाबंदी है।
विज्ञापन


कॉलेज च्वॉइस लॉक
काउंसलिंग कराने आई रागिनी व ज्योति शर्मा के मोबाइल पर आए दो संदेश के बाद कॉलेज च्वॉइस लॉक हो गई, जबकि उन्हें यह मैसेज शाम को मिला था।

रागिनी ने बताया कि 15 जून को काउंसिलिंग कराई थी। रात में 7:13 पर ओटीपी पासवर्ड आ गया। फिर 7:29 बजे एक और मैसेज आया, जिसमें कॉलेज च्वॉइस लॉक के बारे में था।

उन्होंने रात में मेरे अलावा किसी ने भी पासवर्ड नहीं देखा था, फिर कॉलेज च्वॉइस लॉक कैसे हो गया। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें