फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में शौचालय की मांग पर बुरी तरह पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में ससुराल में शौचालय की मांग पर बुरी तरह पिटाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ससुराल में शौचालय न होने को लेकर मायके में रह रही विवाहिता को ससुराल पक्ष ने मायके में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शुक्रवार को मायके पक्ष की ओर से थाना देहलीगेट में दी गई पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल विवाहिता को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहली गेट के मामूद नगर निवासी शहजाद ने अपनी बेटी शबाना की शादी सोरों के रहने वाले शरीफ से की थी। शरीफ के यहां पर फर्नीचर का काम होता है।

शादी के वक्त शहजाद को अंदाजा भी नहीं था कि जहां वह अपनी बेटी की शादी कर रहा है, वहां पर शौचालय नहीं है। पति के यहां घर पर शौचालय नहीं होने से शबाना को असहजता हुई।
विज्ञापन


उसने अपने पति से शौचालय बनवाने के लिए कहा। इस पर पति आज कल, आज कल बनवाने की बात कहकर बात को टलता रहा। इसी मुद्दे पर पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद शबाना पिछले एक महीने से मायके रह रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोग आए और शबाना को जबरन ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने शबाना के साथ मारपीट कर दी। शबाना को मलखान सिंह जिला अस्पताल में वार्ड संख्या चार में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें