फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से छात्रा की मौत, पिता पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली से छात्रा की मौत, पिता पर हत्या दर्ज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। लोधा के गांव बिनूपुर में सोमवार रात छात्रा की संदिग्ध हालात में सिर में गोली लगने से मौत हो गई और रात में ही उसका गुपचुप ढंग से अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया। मगर पड़ोसी की खबर पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में दोपहर में पड़ोसी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर मुकदमे में कारण स्पष्ट नहीं है। हां, गांव में फैली चर्चा पर गौर करें तो बेटी के फोन पर बात करने को लेकर हुई टोकाटाकी के बाद यह वाकया हुआ है। कुछ लोग इसे आत्महत्या तो कुछ इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने मां व बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिनूपुर निवासी किसान राकेश तोमर पर चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी चिंकी वार्ष्णेय कॉलेज से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम पिता राकेश व मां रचना व बहन खुशबू खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने चले गए। घर पर भाई सोनू व मानवेन्द्र रह गया।
मां-बहन की मानें तो इसी बीच चिंकी ने दोनों भाइयों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया और उसने खुद कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। जब गोली की आवाज सुन भाई अंदर आया तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद रात में ही गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की खबर पर हरकत में आई पुलिस ने शव अधजली हालत में कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, एसओ लोधा ने बताया कि रात में पड़ोसी रघुराज ने राकेश पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर रघुराज की तहरीर पर राकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन इसे सुसाइड बता रहे हैं।
वहीं गांव में पनप रही चर्चाओं पर गौर करें तो बेटी किसी से देर शाम फोन पर बतिया रही थी। इस पर पिता ने टोका था और मोबाइल छीनकर फेंक दिया था। इसके बाद क्या हुआ कोई ज्यादा नहीं बता पा रहा। कोई इसे सुसाइड तो कोई हत्या बता रहा है। पुलिस ने मां रचना व बहन खुशबू को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए परिजनों से अभी पूछताछ कर रही है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पिता फरार है।
विज्ञापन

---
- इस मामले में पड़ोसी की सूचना के आधार पर पिता पर हत्या दर्ज की गई है। कारण अभी तक साफ नहीं है। गांव में चर्चाएं हत्या व आत्महत्या दोनों की हैं। जांच व पूछताछ के बाद तस्वीर साफ होगी।
- अनिल कुमार, सीओ गभाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें