फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस में नवोदय के प्राचार्य कोर्ट में हुए हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस में नवोदय के प्राचार्य कोर्र्ट में हुए हाजिर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, खैर।

चेक बाउंस के मामले में तीन साल से गैर हाजिर चल रहे जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के यहां कुर्की नोटिस चस्पा होते ही गुरुवार को वह कोर्ट में हाजिर हो गए। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

बता दें कि वर्ष 2014 में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पद पर रहे आर के सेजवार ने कस्बा के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी रानू शर्मा से बीमारी के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन


बाद में प्राचार्य का तबादला जालौन जनपद के उरई स्थित नवोदय विद्यालय में हो गया। रानू शर्मा ने कई बार रुपये मांगे तो उन्हें टालते रहे। बाद में एक लाख रुपये का चेक दे दिया।

जब वह चेक बैंक में जमा किया तो खाते में उपयुक्त धनराशि के अभाव में कुछ ही दिन में चैक बाउंस हो गया। जिस पर रानू शर्मा ने कोर्ट में वाद दायर किया था। सिविल जज कोर्ट खैर द्वारा कई बार सम्मन व वारंट जारी किए जाने के बाद भी प्राचार्य कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन


जिस पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उनके उरई (जालौन) स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए तलब किया। मामले में 23 जून तारीख नियत थी।

लेकिन उससे पूर्व ही गुरुवार को अपने अधिवक्ता के साथ प्राचार्य आरके सेजवार कोर्ट में हाजिर हो गए तथा अपनी जमानत अर्जी दायर की। जिस पर कोर्ट ने प्राचार्य की जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें