कोरोना महामारी अब काबू में आती नजर आ रही है। शनिवार को जिले में मात्र 7 नए मरीज मिले। जबकि स्वस्थ होने पर 39 लोगों को घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि शनिवार को मिले 7 मरीजों को मिलाकर जिले में अब मात्र 237 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने की अपील की है।