फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेंट्रल बैंक में दो और खातों से 7.22 लाख उड़ाए, अब तक 3.25 करोड़ लेकर मैनेजर-बैंक मित्र फरार

Mon, 01 May 2023 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शनिवार तक जांच व शिकायत के आधार पर 41 खातों में गड़बड़ी सामने आई थी। सोमवार को जांच में दो और खातों में 7.22 लाख की गलत निकासी मिली है। इस तरह यह रकम 2.25 करोड़ पहुंच रही है। इनमें एफडी व बचत खाते शामिल हैं। अब तक 3.25 करोड़ के आसपास का घपला खुला है।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक शाखा पर एकत्र ग्राहक, पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नौरंगाबाद शाखा में बैंक मैनेजर व बैंक मित्र द्वारा किए गए गोलमाल की जांच में अब तक 43 खातों से 2.25 करोड़ का घपला पकड़ में आया है। सोमवार को दो और खातों से गलत तरीके से निकासी के बाद यह तथ्य सामने आया है। इनमें भाजयुमो नेता की फर्म के खातों की गड़बड़ी अलग है। इस तरह यह रकम 3.25 करोड़ के आसपास पहुंच रही है। बैंक की आईटी टीम एक एक खाते का मिलान करने में जुटी है। उसी आधार पर यह तथ्य सामने आ रहे हैं। इधर, पुलिस की टीमें लापता बैंक प्रबंधक व बैंक मित्र की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


अब तक 3.25 करोड़ का घपला उजागर
आगरा के मुख्य प्रबंधक अपरबल सिंह की अगुवाई वाली टीम यह जांच कर रही है। शनिवार तक जांच व शिकायत के आधार पर 41 खातों में गड़बड़ी सामने आई थी। सोमवार को जांच में दो और खातों में 7.22 लाख की गलत निकासी मिली है। इस तरह यह रकम 2.25 करोड़ पहुंच रही है। इनमें एफडी व बचत खाते शामिल हैं। अब तक 3.25 करोड़ के आसपास का घपला खुला है। जांच में गलत तरीके से यह धन बैंक मैनेजर अमरजीत सिंह और सौरभ गुप्ता द्वारा हड़पना और फिर गायब हो जाना उजागर हो रहा है। अभी जांच जारी है। एक एक खाते का मिलान किया जा रहा है। किस तरह से रकम जमा हुई और कैसे निकाली गई। यह सब एक एक लेजर से मिलान किया जा रहा है। तभी सच सामने आ पा रहा है। अभी यह जांच एक दो दिन और जारी रह सकती है। इसके बाद विजिलेंस जांच शुरू होगी। 

मैनेजर और बैंक मित्र की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
इधर, पुलिस टीमें फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। एक टीम को आज बिहार वैशाली भी रवाना किया जा सकता है। अभी तक उनके किसी नए मोबाइल या किसी परिचित से संपर्क की जानकारी नहीं मिली है और न कहीं सीसीटीवी में उनको कैद पाया गया है। इधर, सौरभ के परिवार की ओर से यह सूचना सार्वजनिक की गई है कि इस कृत्य का पूरी तरह जिम्मेदार सौरभ है। इसलिए इसके लिए पुलिस या ग्राहक कोई भी परिवार को परेशान न करे। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दौड़ रही हैं। दोनों जल्द पकड़ में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें