स्कूल जाने वाले बच्चे भी स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट रहें। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिड-डे मील में बच्चों को दो सौ ग्राम दूध देने के आदेश जारी किए हैं। दूध हर बुधवार को दिया जाना था।
लेकिन पहले ही बुधवार को स्कूलों में सीएम के आदेश प्रभावी नहीं दिखे। बच्चों की संख्या को देखते हुए स्कूल की बाल्टियों में रखा कम दूध बच्चों को मुंह चिढ़ा रहा था। दूध की कम मात्रा के चलते मास्साब को निरीक्षण का डर सता रहा था। प्राथमिक विद्यालय 60 में 66 बच्चों के केवल 7 लीटर दूध ही मंगाया गया था।
प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल एलमपुर लोधा ब्लॉक में बीएसए एसपी यादव और शिक्षक वीरेंद्र सिंह ने बदले मेन्यू के अनुसार पहले दिन बच्चों को दूध का वितरण किया। यहां बच्चों को पूरा दूध बांटा गया।