फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक क्लिक पर जलेंगी-बुझेंगी 64 हजार स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही शहर की करीब 64 हजार स्ट्रीट लाइटों को एक अत्याधुनिक ऑटोमेशन सिस्टम (स्वचालित प्रणाली) से जोड़ने जा रहा है। पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था एक ही कंट्रोल से संचालित होगी। सबसे खास बात यह है कि अब हर लाइट पर अलग-अलग निगरानी रखने की जरूरत नहीं होगी। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से एक क्लिक पर लाइटें जलेंगी और बुझेंगी।
विज्ञापन



इस नई व्यवस्था के तहत इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से हर स्ट्रीट लाइट पर नजर रखी जाएगी। किस क्षेत्र की कौन सी लाइट बंद है, कितनी देर से खराब है और कब चालू-बंद हुई, इसकी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम में ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इससे खराब लाइटों की पहचान और मरम्मत में तेजी आएगी। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा के अनुसार ऑटोमेशन सिस्टम के जरिये बिजली की बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में इस सिस्टम का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें