फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शनिवार को 62 हजार ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Sun, 18 Feb 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को छोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को रिकार्ड संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को हुए कई पेपरों के दौरान पूरे जिले में परीक्षा छोड़ने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 61,999 थी। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 98,043 का पंजीकरण था। इसमें से 63742 ने परीक्षा दी, जबकि 34,301 ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन


इसी तरह इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 344 में से 292 ने परीक्षा दी, जबकि 52 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान द्वितीय की परीक्षा थी। इसमें 74,683 का पंजीकरण था। इसमें से 47148 ने परीक्षा दी, जबकि 27535 ने मैदान छोड़ दिया। बहीखाता व लेखाशास्त्र द्वितीय के प्रश्नपत्र में 1198 में से 1087 ने परीक्षा दी, जबकि 111 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस तरह शनिवार को जिले में 61,999 ने परीक्षा छोड़ दी।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में इतनी बड़ी तादाद में परीक्षार्थियों ने परीक्षा अब तक नहीं छोड़ी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बार नकल माफियाओं की दाल नहीं गल रही और ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी वजह से इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। यह वह परीक्षार्थी हैं, जोकि नकल या अनुचित साधनों से पास होना चाहते थे। 
विज्ञापन


मुन्नाभाई को भगाने का प्रयास स्टेटिक मजिस्ट्रेट से हाथापाई

क्षेत्र के गांव सिरसा स्थित धांधू सिंह रामधुन सिंह इंटर कॉलेज के एक परीक्षा केंद्र पर जब स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने एक मुन्नाभाई को पकड़ा तो उसका आरोप है कि रसूखदार विद्यालय प्रबंधक ने उसे भगाने का प्रयास किया और उसके साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट प्रबंधक सहित तीन लोगोें के खिलाफ दर्ज कराई गई है। वहीं प्रबंधक ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।  वहीं डीआईओएस ने इस परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। यह विद्यालय प्रबंधक राजनीतिक हलकों में पैंठ रखता है। 

शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा गय। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र सिंह का आरोप है कि फर्जी परीक्षार्थी को प्रबंधक ने भगाने का प्रयास किया लेकिन उसे उन्होेंने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि  वह जब  टिप्पणी अंकित कर रहे थे तो विद्यालय प्रबंधक ने उनका हाथ पकड़ कर इसे लिखने से रोक दिया और अभद्र व्यवहार के साथ जान से मारने की धमकी दी।

मजिस्ट्रेट का कहना था कि विद्यालय में पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है। वहीं कॉलेज प्रबंधक मोहकम सिंह का कहना है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट उनके पड़ोसी गांव हबीबपुर के रहने वाले हैं  और इनकी रिश्तेदारी उनके गांव के एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के यहां है। इससे यह मनमुटाव मानते हैं। वे धमकी देते हैं कि परीक्षा केंद्र को डिबार कराकर तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। अन्यथा पचास हजार रुपये दो। उनके इंकार करने पर वह अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। के ंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है। कोतवाली निरीक्षक शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा समय में पुलिस फोर्स तैनात रहती है । वहीं इस मामले में दोेनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर शाम को अतरौली तहसील के कद्दावर कॉलेज प्रबंधक बोधपाल सिंह, भीकम सिंह, वीरपाल सिंह राम सिंह, जय प्रकाश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें