फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखा झील ईको फ्रेंडली जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पृथ्वी दिवस के मौके पर अलीगढ़ के पर्यावरण प्रेमियों के लिए लखनऊ से एक शानदार खबर आई। सात फरवरी 2017 को वर्ड सेंचुरी बन चुकी शेखा झील अब ईको फ्रेंडली जोन घोषित कर दिया गया है। सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में प्रमुख सचिव वन विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है।

इससे पहले जिला वन अधिकारी श्रीधर त्रिपाठी ने प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटिव ऑफ फारेस्ट सुनील पांडेय को इस झील का विस्तृत ब्यौरा दिया था। ये झील जीटी रोड पर पनैठी तिराहे से जलाली मार्ग की ओर लगभग 6 किमी दूर स्थित है।
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि ईको फ्रेंडली जोन के नियम व शर्तें लागू कराने के लिए अब जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय कमेटी बनेगी। जिसमें एसएसपी आकाश कुलहरि, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर और खुद जिला वन अधिकारी शामिल होंगे।

यही कमेटी झील के आसपास 12 नियमों को लागू करा कर वहां सख्ती से इसका पालन कराएगी। जिलाधिकारी से समय लेकर इस कमेटी का गठन बहुत जल्द होगा। जिससे वहां परिंदों का प्रवास और उनकी नाराज प्रजातियों को वापस बुलाने के लिए सुरक्षित वातावरण दिया जा सकेगा। झील में इस वर्ष फरवरी में 6315 परिंदे आए थे।
विज्ञापन


ईको फ्रेंडली जोन के फायदे
ईको फ्रेंडली जोन बनने के बाद झील के इर्दगिर्द एक किमी के दायरे में ऊंची इमारतों का निर्माण, हार्न बजाने, मोबाइल की हाई फ्रीक्वेंसी के टॉवर लगाने, अनावश्यक प्रदूषण फैलाने पर सख्त रोक लगेगी। बेहद जरूरी निर्माण की अनुमति डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी से लेनी होगी। कंक्रीट निर्माण, आग्नेय शस्त्र के इस्तेमाल सहित जोन में 12 बिंदुओं पर काम होगा। इस दायरे में हरे पेड़ों का कटान पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें