फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता एक्सप्रेस हर विधानसभा पर मदाताओं को जागरूक करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ संसदीय सीट पर 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने को मतदाता एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना हुई। ये बस पांच विधानसभाओं में मतदाताओं को अवश्य मतदान की शपथ दिलाएगी। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह एचबी इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन



यहां पर डीएम ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय 75 प्रतिशत मतदान के लिए कटिबद्ध है। मतदाता एक्सप्रेस घूम-घूम कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करेगी। बूथों पर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्रेरित करेगी। बस में में वालंटियर साथ जाएंगे। इस कार्यक्रम में कई स्कूल, कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया और नुक्कड़ नाटक व मतदाता जागरूकता रैली की। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस बस में जाने वाले वालंटियर मतदान की शपथ भी दिलाएंगे। यहां पर एडीएम वित्त स्वीप प्रभारी उदय सिंह, एसडीएम कोल रंजीत सिंह, एसीएम प्रथम जैनेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक दीप्ति वार्ष्णेय, नीलम शर्मा, ब्रांड एंबेसडर शालिनी चौहान, आरजे कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें