फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक आयु के चलते दो धावक ट्रायल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उप्र से संचालित स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए हो रहे ट्रायल से अलीगढ़ मंडल के तीन धावकों में से दो धावक को अधिक आयु के चलते बाहर कर दिया गया है। इसमें एक धावक अलीगढ़ का भी है। उधर, ओवर एज (अधिक आयु) पर खेल निदेशालय, स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया व खेल संघ सख्त हो गया है।

प्रयागराज में 180 धावकों में से 33 धावकों को हॉस्टल में प्रवेश के ट्रायल प्रक्रिया में शामिल होने से मना कर दिया गया, क्योंकि इन धावकों की अधिक आयु थी, जो ट्रायल देने के पात्र नहीं थे। दो धावक एटा के थे, जबकि एक धावक सतेंद्र अलीगढ़ का था। सतेंद्र व एक अन्य धावक ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन आयु परीक्षण में वह फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इन धावकों ने ओवर एज न होने को लेकर अड़ गए। मगर, बोन टेस्ट की बात पर धावक नरम पड़ गए। पहले आधार कार्ड, प्रमाण पत्र पर दर्ज आयु के आधार पर खिलाड़ी निर्धारित आयु वर्ग में खेल लेता और ट्रायल भी दे देता, जबकि कागजों पर दर्ज आयु अधिकतर खिलाड़ियों की वास्तविक आयु से मेल-जोल नहीं खाती थी। अब खेल निदेशालय, स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया व खेल संघ खिलाड़ियों का बोन टेस्ट कराने के पक्ष में है। बोन टेस्ट से खिलाड़ियों की वास्तविक आयु का अंदाजा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें