न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
एसबी एक्टिंग इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को होटल लॉ शैफ में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक अखिल सागर ने बताया कि 3 मार्च को डीएस आडिटोरियम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हुनर की खोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके लिए 18 फरवरी को होटल लॉ शैफ में ऑडिशन होंगे। इसमें मॉडलिंग, डांस, सिंगिंग, एक्टिंग में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इस मौके पर यशवनी राज सिंह, अरुण तिवारी, प्रगति चौहान, रश्मि अग्रवाल, गौरव, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।