फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों के लिए अब 6 दिन ओपीडी सविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलोजी सेंटर द्वारा ट्रामा सेंटर के न्यू ओपीडी ब्लॉक कांपलेक्स के 14 नंबर कक्ष में हृदय रोगियों को चिकित्सा सुविधा सप्ताह भर उपलब्ध होगी।

कार्डियोलोजी सेंटर के निदेशक प्रोफेसर आसिफ हसन ने बताया है कि कार्डियोलोजी सेंटर में आने वाले हृदय रोगियों की सुविधा की दृष्टिगत अब सोमवार से लेकर शनिवार तक रोजाना ओपीडी होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को कमरा नंबर सी-4 में डाक्टर मलिक अजहरउद्दीन द्वारा अरदामिया क्लीनिक में रोगी देखे जाएंगे। जब कि मंगलवार को कमरा नंबर-सी-1 तथा सी-2 में मुख्य कार्डियो ओपीडी में प्रोफेसर आसिफ हसन और डॉ. मलिक अजहरउद्दीन हृदय रेागियों को देखेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को कमरा नंबर सी-4 में डॉ. रफी अनवर जन्मजात हृदय रोगियों को देखेंगे जब कि बृहस्पतिवार को कमरा नंबर सी-1 और सी-2 में चलने वाली मुख्य ओपीडी में प्रोफेसर एमयू रब्बानी तथा डॉ रफी अनवर रोगियों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हसन ने बताया कि शुक्रवार को कमरा नंबर सी-4 में वह वैलवुलर हार्टडिजीज की ओपीडी में रोगियों की जॉच करेंगे तथा शनिवार को कमरा नंबर सी-4 में प्रोफेसर एमयू रब्बानी हार्टफेल्योर क्लीनिक में रोगियों को देखेंगे। प्रो. रब्बानी शनिवार को उन्हीं मरीजों को देखेंगे, जिन्होंने पहले से मिलने का समय ले रखा है। उन्होंने बताया कि कार्डियोलोजी सेंटर में शीघ्र ही बैलून माइट्रल वोलवोटोमी की सुविधा भी प्रारंभ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि सेंटर में पहले ओपीडी सप्ताह में दो दिन चलता था। उसके बाद उसे बढ़ाकर चार दिन किया गया। अब छह दिन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें