फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना को मिले 52.30 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में चयनित अलीगढ़ को 52 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जिससे यहां डिफेंस कॉरिडोर का काम जल्द ही शुरू होगा। जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक श्रीनाथ पासवान ने कहा है कि जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के अथक प्रयासों से अलीगढ़ को ये धनराशि आवंटित हुई है। अब उनके निर्देशों पर जल्द ही इसका काम शुरू होगा।


फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्युफैक्चर्स के अध्यक्ष धनजीत वाड्रा ने कहा कि संस्था शुरुआत से ही अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना को लेकर हर प्रयास और काम कर रही है। पीएम मोदी की घोषणा के अनुसार इस पर काम शुरू हो गया है। शासन स्तर से बजट भी मिल गया है। अब जल्द ही इसकी स्थापना होगी। अंडला में 40 हेक्टेयर जमीन पर इसकी शुरुआत होगी। शासन से जमीन की मंजूरी के लिए हरी झंडी का इंतजार है। सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि केंद्र सरकार ने धनराशि समय से जारी कर दी है। अब जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौर हो कि फरवरी 2017 में लखनऊ में हुई इनवेस्टर्स समिट में डिफेंस कॉरिडोर की योजना सामने आई थी। इसके बाद अगस्त में अलीगढ़ में इसकी बैठक हुई जिसमें सीएम योगी और केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुई थीं। छह महीने बाद अलीगढ़ को 52.30 करोड़ रुपये का बजट मिला हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें