फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प शोधपत्र प्रस्तुत कर रहे मनोवैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन दुनिया भर से आये हुए मनोवैज्ञानिकों के आमंत्रित व्याख्यान हुए। दूसरे दिन अल बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च में वक्ताओं ने अपने विचार एवं शोध कार्य साझा किये।

अध्यक्षता एशियन यूनिवर्सिटी ऑफ बांग्लादेश के कुलपति प्रोफेसर अबुल हसन एम सादिक़ ने की तथा सह अध्यक्ष सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर अकबर हुसैन रहे।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग मनोवैज्ञानिक शाह मोहम्मद खान ने मानव मस्तिष्क में क़ुरान की आयतों और भजन संगीत के प्रभावों पर आधारित एक अनूठा शोध कार्य प्रस्तुत किया, जिसकी काफी सराहना हुई। एएमयू में ये अपनी तरह का पहला शोध कार्य है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद गुफरान का वक्तव्य भी काफी सराहा गया। ईरान से आये मनोवैज्ञानिक मसूद जांबुजुर्गी का ईश्वर को समझने की मनोवैज्ञानिक पद्धति पर आधारित शोध पत्र उपस्थित सभी लोगों को मनोविज्ञान के नए आयाम से रूबरू करा गया।

एएमयू के ही गणित विभाग के प्रोफेसर जफर एहसन ने ब्रह्मांड की क़ुरान आधारित व्याख्या की, जो काफी प्रभावशाली रहा। दूसरे दिन दूसरे सत्र का आयोजन एएमयू के आर्ट्स फैकल्टी लाउंज में किया गया।
विज्ञापन


धर्म की उपयोगिता जीवन के हर पहलू को किस तरह अर्थ प्रदान करती है, ये कांफ्रेंस इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में धर्म और विज्ञान के बीच की दीवार कुछ नीची हो जाएगी। कार्यक्रम का एक हिस्सा एएमयू के सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें