फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर स्टैप डिलीवर न होने पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे राशन डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राशन डीलरों ने शुक्रवार से डोर स्टेप डिलीवरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस मामले में आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हुए समझौते का समय सीमा निकलने के बाद भी पालन न करने का आरोप लगाया।

प्रदेश महासचिव विजय विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष मूलचंद लोधी, महासचिव नेपाल सिंह व साबिर अली ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पांच सितंबर से पूरे प्रदेश में राशन डीलरों ने हड़ताल की थी। अधिकारियों के आश्वासन पर यह हड़ताल स्थगित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन समय सीमा निकल जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर शुक्रवार से डोर स्टेप डिलीवरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें