फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपूर्ण ब्यौरा देने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की समीक्षा में अपूर्ण विवरण प्रस्तुत करने पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा करने पर कार्यवाही की जाएगी।

समीक्षा के दौरान औद्योगिक संस्थानों के निरीक्षण की तिथि भी अंकित न होने पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने कहा कि भविष्य में निरीक्षण से सम्बन्धित सभी कार्यवाही प्रदर्शित की जाए तथा इकाईयों के निरीक्षण से संबंधित रोस्टर तैयार कर पुलिस एवं मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ ही निरीक्षण किया जाए। बड़े उद्योगों की चेकिंग के दौरान टेक्निकल व्यक्तियों को भी साथ रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगों की आनलाइन मानीटरिंग सिस्टम के तहत 24 इकाईयां में से 23 इकाईयों की मानीटरिंग निदेशालय स्तर पर की जा रही है। उन्होंने अपर आयुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रस्ताव प्राप्त कर शासन को भेजने की कार्यवाही की जाए।

उन्होंने का कि कुछ ऐसे उद्योग भी संचालित हैं जिनका चिन्हांकन कर सूचीबद्घ नहीं किया गया है। घनी आबादी में संचालित उद्योगों का भ्रमण कर उन्हें चिन्हित किया जाए तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। ईंट भट्टों के चारों तरफ ग्रीन बेल्ट बनाए जाने के निर्देश दिये। 50 माइक्रान से कम प्लास्टिक पॉलीथिन पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने जल समिति, वायु समिति शुल्क लाल श्रेणी के उद्योगों में जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मंडल में कुल 53 इकाई स्थापित हैं, जिसमें 47 संचालित एवं 6 बंद हैं। बैठक में संयुक्त उपायुक्त के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें