फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन


नगर के पुरदिलनगर रोड स्थित बंबे की पटरी पर महिला के देवर और दो ननदोई ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम रहे किसान और महिला पुरुष जब दरांती लेकर दौड़े तो तीन आरोपी अपनी दो बाइक छोड़कर भाग गए। महिला रोती हुई कोतवाली पहुंची, जहां से उसे सुरक्षा में हसायन कोतवाली भेज दिया गया।

महिला सुधा देवी पत्नी सतीशचंद्र निवासी नगला डांडा हसायन ने तहरीर में कहा है कि वह अपने पति के साथ जम्मू में रहती हं। जम्मू में उसका पति ठेकेदारी करता है। वहीं पर गांव निवासी उसका देवर भी काम करता था। उसकी बुरी आदतों के चलते पति ने उसे वहां से गांव से भगा दिया। इससे देवर उससे चिढ़ गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व वह जम्मू से गांव हमेशा की तरह आई। सोमवार की सुबह उसके देवर लोकेंद्र पुत्र कालीचरन निवासी नगला डांडा ने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशा होने पर देवर लोकेंद्र, उसके बहनोई राजू और राजपाल उसे बाइक पर बिठाकर मंदिर जाने के बहाने गांव से ले आए। सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर मार्ग पर बंबे के किनारे एक किमी दूर वीराने में ले गए और उसका गला दबाने लगे। वह जोर-जोर से चीखने लगी।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर खेतों पर काम रहे लोग हाथों में हंसिया लेकर उसे बचाने दौड़े तो तीनों लोग अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। गला दबाने के निशान उसके गले पर साफ नजर आ रहे हैं। पीड़िता को पुरदिलनगर पुलिस कोतवाली लेकर आई। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वास्तव में महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। चूंकि मामला कोतवाली हसायन क्षेत्र का है, इसलिए उसे कानूनी कार्रवाई के लिए सुरक्षा में हसायन कोतवाली भेज दिया गया है।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें