न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कोल विधानसभा के गांव सहारनपुर, छाहरी, हसनपुर, मनोहरपुर कायस्थ, आबूपुर व समस्तपुर कीरत में शुक्रवार को सांसद सतीश कुमार गौतम ने जनता चौपाल लगाकर क्षेत्रीय जनमानस की समस्याओं को सुना एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लिए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार हर हाल आम आदमी के प्रति जवाबदेह है और जीवन स्तर को ऊपर उठाना ही एकमात्र लक्ष्य है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चौ. नत्थी सिंह, राजीव शर्मा, ठा. कुशलपाल सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, जितेंद्र तोमर मंडल अध्यक्ष, गिर्राज पाठक महामंत्री, भूरा ठाकुर, पंकज शर्मा, चंद्रमणि कौशिक, कुलदीप तोमर एड, मुकेश सिंह, सुमित माथुर सहित स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।