फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की बेटी का डिप्टी जेलर में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले की एक बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन डिप्टी जेलर के रूप में हुआ है। उन्होंने 35वीं रैंक पाई है। स्थानीय राज्य कर्मचारी कॉलोनी निवासी मेघा राजपूत के पिता अमर सिंह फिरोजाबाद में किशोर न्याय बोर्ड में पेशकार के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


इसी साल 9 मार्च को हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया था। दुख की इस घड़ी में मेघा की यह सफलता उनके परिजनों के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लेकर आई है। मेघा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता स्व. अमर सिंह के अलावा अपनी मां शिवरानी, छोटे भाई आशुतोष, हिमांशु, ताऊ उदयवीर सिंह, चाचा नृप सिंह के अलावा अन्य परिजनों को दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने भौतिकी में एमएससी किया है। सभी कक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया। वर्तमान में वह सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें