फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राकेश सिंह की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छर्रा विधानसभा से पूर्व विधायक एवं सपा नेता ठा. राकेश सिंह की होली जेल के बैरक नंबर दो में ही हुई। यहां पहले से बंद सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कालू ही होली में उनके साथी रहे।

जेल सुपरिंटेंडेंट और अन्य अधिकारियों ने राकेश सिंह से मिल कर उनको बधाई दी। इस दौरान जेल के अंदर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मनाई गई। राकेश सिंह के प्रकरण में जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को होनी है।
विज्ञापन


गौर हो कि प्रतिबंधित विदेशी पिस्टल रखने के मामले में राकेश सिंह को हाल ही में जेल भेज गया है। राघवेंद्र सिंह कालू पहले से ही अलग-अलग मुकदमों में जेल में बंद हैं।

इधर, प्रतिबंधित विदेशी पिस्टल रखने के मामले में एसटीएफ और पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। प्रकरण में राजनीति गरमाती जा रही है। पूर्व विधायक के स्वर्णजयंती नगर स्थित आवास पर भी होली मायूसी भरी रही।

उनके बड़े भाई सहित अन्य परिजनों ने बच्चों के साथ वक्त गुजारा। वहीं विधायक के समर्थकों ने भी होली पर हुड़दंग नहीं किया। उनके घरों में भी होली की रस्म अदायगी तो हुई, लेकिन हर्षोल्लास नहीं हुआ।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पूर्व विधायक के प्रकरण से सपा में सभी कार्यकर्ता मायूस हैं। इसलिए होली का त्योहार फीका रहा है। वह खुद अपने पिता के अस्वस्थ होने के कारण किसी से नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें