न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों को ट्रायल के बाद चुना है, वह खिलाड़ी अब आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी में गुर सीखेंगे। यह कैंप अमर उजाला ने आयोजित किया है।
कैंप का मकसद खिलाड़ियों के मानसिक स्तर को मजबूत करना है। चयनित खिलाड़ियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। इनमें कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल, राघव ग्रुप ऑफ एजुकेशन व नीहार मीरा मांटेसरी स्कूल हैं।
यह टीमें एकेडमी के कोच अजय शर्मा की देखरेख में कैंप करेंगी। 3 व 4 मार्च को कृष्णा इंटर नेशनल की टीम के खिलाड़ी कैंप में शामिल होंगे। 5 व 6 मार्च को राघव ग्रुप ऑफ एजुकेशन व 7 और 8 मार्च को नीहार मीरा मांटेसरी स्कूल की टीम कैंप करेंगी। कैंप 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा।