आईएमए के मेले में पहुंचे डॉक्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अलीगढ़ इकाई द्वारा मिडफ ीस्ट मेले का आयोजन धर्मपुर कोर्टयार्ड मैरिस रोड पर किया गया। यहां आईएमए अध्यक्ष सुनील मित्तल ने सीएमओ डॉ एमएल अग्रवाल, एसीएमओ डॉ अनुपम भाष्कर, डॉ एसपी सिंह एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ रामबिहारी आदि ने वहां लगे स्टाल का निरीक्षण किया।
सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने कहा कि जन्म होने से मरण तक समाज में कई लोगों की बीमारी ठीक करता है तो वो एक डाक्टर ही होता है। उम्मीद जताई कि हरेक डाक्टर सभी को अच्छे से अच्छा इलाज दे, जिससे मरीजों को राहत मिले।
मेले में लगे जिला क्षय रोग कें द्र के स्टाल का सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने फ ीता काटकर उद्घाटन किया। स्टाल में जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार, पीपीएम कोआर्डिनेटर पीयूष अग्रवाल, डेविड कुमार शाही, पीयूष गौत्तम, मनोज कुमार आदि ोग उपस्थित रहे। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रदीप बंसल ने यहां आए सभी डाक्टरों का स्वागत कर उन्हें मेले की जानकारी दी। यहां पर शहर के जाने माने डाक्टर मौजूद रहे।