एसबीआई और डीपीएस सेमीफाइनल में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महुआ खेड़ा के क्रिकेट ग्राउंड पर अमर उजाला टी-20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एसबीआई ने अमर उजाला को और डीपीएस ने आरएएफ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।
शुक्रवार को एसबीआई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज मयंक यादव ने 32 रन, पारस उपाध्याय ने 23 रन की पारी खेली। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पूरी टीम 17.5 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। अमर उजाला की ओर से हिमांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। भूपेंद्र जैन व सचिन शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में उतरे अमर उजाला के सलामी बल्लेबाज टीम को ठोस शुरुआत नहीं दे सके। निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 85 रन पर पांच विकेट गिरने के बावजूद जीत के करीब बल्लेबाज पहुंच गए, लेकिन 15 रन जोड़ने में टीम ने पांच विकेट गंवा दिए। पूरी टीम 15.5 ओवर महज 100 रन पर ढेर हो गई। हिमांशु ने 28, भूपेंद्र जैन ने 16 व अजेंद्र पाल 15 रन का योगदान दे सके। अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले। एसबीआई ने अमर उजाला को 19 रन से हरा दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रुप बी में आरएएफ व डीपीएस के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर आरएएफ कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज परवेज आलम व अरुण कुमार ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। परवेज ने 25 रन की पारी खेली। मध्यक्रम की बल्लेबाजी सधी गेंदबाजी के कारण बिखर गई। प्रदीप कुमार ने 26 रन बनाए। पूरी टीम 19.2 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। चंद्रहास राना व अदनान शमशाद ने तीन-तीन व रोहित कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी डीपीएस के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद फाजिल ने 35 रन की पारी खेली। दो बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। अदनान शमशाद ने 44 रन बनाए। 7.3 ओवर में डीपीएस ने आवश्यक रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच डीपीएस के अदनान शमशाद को दिया गया।
अंपायरिंग शारिक उस्मानी, प्रिंस कुमार चिकारा, कमेंट्री अजय शर्मा, स्कोरिंग संदीप कुमार बघेल ने की। इस मौके पर अर्जुन सिंह फकीरा, मसूद अमीनी, यासीन शम्स, नदीम खांडे आदि मौजूद रहे।
ये रहे अतिथि
आरएएफ के कमांडेंट हेलाल फिरोज, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की लीगल एडवाइजर एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जीत की शुभकामनाएं दीं।
आज का मैच
शनिवार को ग्रुप ए में सुबह 8:30 बजे रे इंटरनेशनल बनाम प्रशासन एकादश के मध्य मैच होगा। दोपहर 12 बजे ग्रुप बी में नगर निगम एकादश बनाम पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा।
मुख्य सहयोगी
अनु ओवरसीज
सहयोगी
बीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेलरोज बाईपास
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल महुआ खेड़ा
जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब
यश रेजीडेंसी
अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन