फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर डॉक्टर की मां को लूटा, स्कूटी से गिरकर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर डॉक्टर की मां को लूटा, स्कूटी से गिरकर जख्मी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। महानगर के गांधी नेत्र चिकित्सालय में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. नमिता गुप्ता की गुजरात के अहमदाबाद से आईं मां को बुधवार देर रात बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड पर लूट लिया गया। वह अपने रिश्तेदार संग स्कूटी पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने पर्स पर झपट्टा मारा। छीनाझपटी में महिला स्कूटी से गिरने के कारण जख्मी हो गईं और बदमाश पर्स लूट ले गए। जिसमें नकदी के अलावा कीमती जेवरात रखा होना बताया जा रहा है।

रामघाट रोड स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास रहने वाली डॉ. नमिता गुप्ता के पिता राजीव कुमार गुप्ता रेलवे में अफसर हैं और गुजरात के अहमदाबाद में उनकी पोस्टिंग है। यहां बनियापाड़ा में ही डॉक्टर की ननिहाल है और बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर में मौसी रहती हैं। उनकी ननिहाल पक्ष में किसी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए डॉ. नमिता की मां अंजू आर गुप्ता दो-तीन दिन पहले गुजरात से आई थीं। बुधवार शाम एक रिश्तेदार के बच्चे का जन्मदिन समारोह रामघाट रोड के आभा होटल में था। पहले अंजू गुप्ता इस जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं। फिर अपनी बहन के बेटे आकाश प्रेमी निवासी बैंक कॉलोनी संग स्कूटी पर सवार होकर बन्नादेवी जीटी रोड स्थित अग्रसेन सेवा सदन में शादी में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन


वह जैसे ही गेस्ट हाउस के बाहर पहुंचने वाले थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो झपटमारों ने उनका पर्स झपटने की कोशिश की। आकाश ने स्कूटी रोक ली। मगर तब तक महिला और बदमाशों में पर्स को लेकर खींचतान शुरू हो गई। महिला स्कूटी से गिरकर काफी दूर तक घिसटती हुई गईं और बदमाश पर्स छीनकर ले गए। इस दौरान महिला जख्मी हो गईं। उनके पैर, माथे आदि पर चोट आई है। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, सोने की तीन अंगूठियां, आर्र्टिफिशियल ज्वैलरी, मोबाइल, आधार कार्ड व अन्य जरूरी सामान था।
विज्ञापन


इस सूचना पर उनकी डॉक्टर बेटी व अन्य परिजन आ गए। डॉक्टर के परिचित एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के करीबी विनीत वार्ष्णेय बंटी अतरौली भी पहुंच गए थे। खबर पर पुलिस भी आ गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर लिखी जा रही थी और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही थी। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें