फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट के एवज में रुपयों के लेनदेन को लेकर कालेज प्रबंधक व ग्रामीणों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कशीट के एवज में रुपयों के लेनदेन को लेकर कालेज प्रबंधक व ग्रामीणों में हुई मारपीट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला,जलाली।

थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में बुधवार दोपहर इंटर कालेज के प्रबंधक व गांव के ही दसवीं के छात्र के परिजनों के बीच मार्कशीट के लेनदेन को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान प्रबंधक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। प्रबंधक का कहना था कि जान बचाने के लिए हवाई फायर किया। जबकि छात्र व उसके परिजनों का आरोप है कि प्रबंधक ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायर किया था।

कस्बा क्षेत्र के गांव शेखूपुर स्थित गंगा प्रसाद भारद्वाज इंटर कालेज के प्रबंधक प्रशांत शर्मा व उनके ही गांव के हरेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह के बीच मार्कशीट के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। हरेंद्र का आरोप है कि तीन हजार रुपये देने के बाद भी प्रबंधक 1200 रुपये की मांग कर मार्कशीट नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन


इसका जब उसने विरोध किया तो प्रबंधक ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगई दिखाते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उसके ऊपर फायर भी झोंक दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल का खोखा बरामद करते हुए प्रबंधक को हिरासत में ले लिया।

वहीं प्रबंधक का कहना है कि बुधवार दोपहर जब वह कार्यालय में कार्य कर रहा था। तभी हरेंद्र व उसके साथ चार पांच लोग लाठी डंडे व फरसा लेकर आ धमके तथा उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


अपना बचाव करते हुए वह घर की ओर भागा तो रास्ते में पकड़कर फिर से पीटना शुरू कर दिया। जान पर बनती देख उसने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया। जिसके बाद विपक्षियों के चंगुल से वह बच पाया। इस घटना के संबंध में दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई है। वहीं इस मामले में दरोगा हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। जांच के आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें