फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग जारी करेगा सर सैयद पर डाक टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सर सैयद पर डाक टिकट जारी करेगा विभाग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की द्विशतीय जयंती समारोह का आयोजन 17 अक्तूबर को एथलेटिक मैदान में 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्वागत भाषण कुलपति प्रो. तारिक मंसूर प्रस्तुत करेंगे।

समारोह सुबह छह बजे से यूनिवर्सिटी की जामा मस्जिद में कुरान ख्वानी के आयोजन से आरंभ होगा। प्रो. तारिक मंसूर यूनिवर्सिटी के अन्य वरिष्ठ शिक्षकों एवं अधिकारियों के साथ सर सैयद के मजार पर पुष्प अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


समारोह के दौरान कुलपति और आगरा की पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा (आईपीएस) सुबह नौ बजे भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से सर सैयद पर डाक टिकट तथा फस्ट डे कवर जारी करेंगी।

जिसमें अलीगढ़ के प्रवर डाक अधीक्षक जेएस देसवाल भी मौजूद रहेंगे। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर साढ़े आठ बजे सर सैयद हाउस में मौलाना आजाद लाइब्रेरी एवं सर सैयद एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से सर सैयद के जीवन पर आधारित पुस्तकों, फोटोग्राफ एवं चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

मुख्य समारोह में सर सैयद इंटरनेशनल अवार्ड प्रख्यात लेखक प्रो. डेविड लेलीवेल्ड और सर सैयद राष्ट्रीय अवार्ड जस्टिस एमएसए सिद्दीकी को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विवि के सभी हालों में भी रात्रि के समय आयोजित होने वाले सर सैयद डिनर कार्यक्रमों में प्रमुख लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें