फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसे भारतीयों के लिए गांधी जयंती पर लांच होगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
फंसे भारतीयों के लिए गांधी जयंती पर लांच होगा पोर्टल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए तैयार किया गया पोर्टल अगले महीने गांधी जयंती पर लांच किया जाएगा। इस पोर्टल को अलीगढ़ के युवा समाज सेवी रूपेश पाठक जो दुबई में रहते हैं, शुरू कर रहे हैं। इस पोर्टल के माध्यम से नैतिक, आर्थिक और दस्तावेजी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

रूपेश पाठक ने बताया कि खाड़ी देशों में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अधिकांश भारतीय आ तो जाते हैं, लेकिन यहां स्थितियां कुछ और ही होती हैं। अधिकांश मामलों में खाड़ी देश में पहुंचते ही नौकरी के लिए आने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। ऐेसे में वह वहां फंसकर रह जाता है। पिछले दिनों रूपेश पाठक ने ऐसे ही सऊदी अरब में फंसे युवक को सकुशल वहां से निकलवाने में सहायता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रूपेश दो अक्तूबर को ‘गैर देशों में फंसे भारतीयों की मदद’ नाम से पोर्टल लांच कर रहे हैं। रूपेश कहते हैं कि फंसे हुए भारतीयों को निकालने की एक वैधानिक प्रक्रिया है, जिसे अधिकांश फंसे हुए लोग जानते नहीं है। उन्हें पोर्टल पर सभी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें