फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर पर अचानक चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर पर अचानक चली गोली
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। एसएसपी दफ्तर में गुरुवार दुपहर बाद उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब एक सीओ के गनर की रायफल से अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज पर खुद सीओ हैरत में पड़ गए और बाद में माजरा समझकर सिपाही को डांट-डपटकर कर दी। हालांकि सीओ अचानक फायर चलने की बात नकार रहे हैं।

बताया गया है कि एसएसपी दफ्तर परिसर में बरला सीओ अपने कार्यालय में बैठे थे। बाहर उनका गनर व ड्राइवर कुर्सियों पर बैठे थे। तभी अचानक गनर कुर्सी से खड़ा हुआ। जैसे ही वह खड़ा हुआ तो रायफल का ट्रिगर किसी तरह दब गया और गोली चल गई। वह तो रायफल की नाल ऊपर थी। वरना कुछ भी हो सकता था। बाद में सीओ बाहर निकल कर आए और उन्होंने माजरा समझा। सिपाही ने बताया कि वह खुद नहीं समझ पाया कि गोली कैसे चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सीओ ने सिपाही को डांट डपटकर समझाया। इस संबंध में सीओ बरला अनुज चौधरी का कहना है कि फायर अचानक से नहीं हुआ था। सिपाही ने उन्हें बताया कि बाहर बैठा सिपाही रायफल के कारतूस चेक कर रहा था। तभी उसने देखा कि एक कारतूस पर पहले से मिस होने का निशान बन रहा है। उसने उसे चेक करने के लिए रायफल में डालकर ट्रिगर दबाया तो वह चल गया था। इसके अलावा कुछ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें