फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे तो ओडीएफ में लग जाएंगे वर्षों...

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे तो ओडीएफ में लग जाएंगे वर्षों...
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला पंचायत राज विभाग द्वारा खुले में शौच मुक्ति अभियान अपने मकसद में हाल फिलहाल तो कामयाब होता दिख नहीं रहा है। अभियान जिस रफ्तार से चल रहा है उससे तो इसके पूरे होने में वर्षों लगने तय हैं।
हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन माह में खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या में एक भी गांव नहीं जुड़ सका है। तीन माह पूर्ण भी दस गांव संतृप्त थे और इस माह भी आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बताते चलें कि मई माह में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी दी गई थी कि जनपद में दस ग्राम पंचायतें खुले में शौच मुक्त कराई जा चुकी हैं। उन्होंने इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन


-----------------
लक्ष्य घटाने पर मजबूर प्रशासन
अलीगढ़। तीन माह के अंदर जिले को खुले में शौच मुक्त कराने को व्यग्र शासन प्रशासन के लक्ष्य बेमानी साबित हो रहे हैं। मई माह में 30 जून तक शासन से 100 तो प्रशासन की ओर से 154 गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जुलाई में भी इसी लक्ष्य को बरकरार रखा गया। अब अगस्त में प्रशासन की ओर से 79 गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 11 गांव खुले में शौच मुक्त करा लिए गए हैं, लेकिन इन्हें अब तक जिला व मंडल स्तरीय प्रमाणपत्र का इंतजार है। अगस्त में 79 गांवों को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें