फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष प्रकरण में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष प्रकरण में सुनवाई आज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर स्टे की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई बुधवार को होनी है। इस केस का नंबर 32वां है। अगर सुनवाई हुई तो ये स्पष्ट हो जाएगा कि स्टे मिलेगा या नहीं? अन्यथा की सूरत में अविश्वास प्रस्ताव बैठक की तारीख 29 जुलाई नजदीक आती जा रही है।
इससे पहले वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सोमवार और मंगलवार को इस प्रकरण में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति शिव नारायण शर्मा ने बताया कि बुधवार को अदालत में इस प्रकरण को 32वें नंबर पर रखा गया है। मुमकिन है कि बुधवार को ही स्थिति स्पष्ट हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि बसपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ भाजपा समर्थित जिपं सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी जिस पर जिला प्रशासन ने 29 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। भाजपा खेमे ने 29 तो बसपा खेमे ने 34 जिपं सदस्यों के समर्थन का दावा किया गया था। दोनों ओर से पेश की गई जिपं सदस्यों के समर्थन की सूचियों में 13 सदस्य कॉमन थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें