फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई दंपति से पल्सर सवारों ने पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई दंपति से पल्सर सवारों ने लूटा पर्स
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला

अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित धौर्रा की गली नंबर तीन मरकजी मस्जिद के पास सोमवार की शाम पल्सर सवार तीन युवक टिर्री सवार एनआरआई महिला से पर्स लूटकर भाग गए। महिला व उसके पति ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित के अनुसार पर्स में सात हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा पासपोर्ट समेत अन्य कागजात रखे हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती निवासी एनआरआई नुजहअली सोमवार की शाम को अपने पत्नी सहाना के साथ ई-रिक्शा से धौर्रा माफी स्थित रिश्तेदार मो. जाहिद से मिलने के लिए निकले। अभी वह धौर्रा स्थित गली नंबर तीन के पास मरकजी मस्जिद के पास पहुंचे ही थे कि पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला के हाथ में लगे पर्स को झपट्टा मारकर छीन लिया। महिला और उसके पति ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित एनआरआई के अनुसार पर्स में रुपये, नकदी, एटीएम कार्ड के अलावा पासपोर्ट समेत अन्य कागजात रखे हुए थे। बताया कि मंगलवार को उन्हें वापस दुबई जाना था, लेकिन कागजातों के अभाव में वह वापस नहीं जा पाएंगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें