फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतर सिंह हत्याकांड: परिवार ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर सिंह हत्याकांड: परिवार ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली के रहने वाले किसान अतर सिंह की हत्या के कई महीने बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अतर सिंह की पत्नी सत्यवती ने 14 जून तक इस मामले में चार्जशीट दाखिल न किए जाने पर परिवार के साथ आत्महत्या करने की बात कहकर पुलिस अधिकारियों में खलबली मचा दी है।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, डीजीपी आदि को लिखे पत्र में सत्यवती ने कहा है कि चंदपा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट तैयार कर ली थी। इसके बाद आरोपियों ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर मामले की विवेचना अलीगढ़ स्थानांतरित करा ली। अलीगढ़ पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। पुलिस कई महीने बीतने पर भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर रही।
विज्ञापन


सत्यवती ने कहा है कि अलीगढ़ सीओ द्वितीय के पेशकार से जब उन्होंने चार्जशीट के बारे में पूछा तो उन्होंने सत्यवती को जमकर हड़काया और कहा कि पुलिस की मर्जी चार्जशीट नौ दिन में दाखिल करे या नौ साल में। सत्यवती ने पत्र में कहा है कि गरीब के लिए न्याय पाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गरीब का जिंदा रहना ही बेकार है।

सत्यवती ने 15 जून को परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी। मालूम हो कि इस साल 25 जनवरी को अतर सिंह की बिसाना के पास तारागढ़ देवी मंदिर के पीछे गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस हमले में उनका बड़ा बेटा संजीव भी घायल हुआ था। इसी दौरान सासनी में अतर सिंह के छोटे बेटे नीरज व ग्राम प्रधान पति सुनील पर हमला किया गया था। दोनों बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें