छह बच्चों एवं सात वरिष्ठ नागरिक सहित 61 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 179 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 595 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कोविड जांच के लिए 2638 सैंपल लिया गया। अब जनपद में 487 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं। निगरानी समितियों द्वारा 142 घरों का भ्रमण किया गया और 139 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गईं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। टीका का दोनो डोज समय से लगवाएं। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर कोविड जांच कराएं। कोरोना से बचाव के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। ब्यूरो