फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिना टिकट पकड़े 606 यात्री, 2.13 लाख का जुर्माना वसूला

Sun, 15 Oct 2023 02:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे के अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 606 यात्री पकड़े गए। जिनसे बतौर जुर्माने के रूप में 2.13 लाख रुपये वसूला गया। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेनों में चेकिंग के चलते चोला स्टेशन पर ही शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में 58 फीसदी ज्यादा राजस्व मिला। यात्री संख्या में 44 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन
चोला रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करते रेलवे अधिकारी - फोटो : रेलवे प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-कानपुर रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को चोला स्टेशन पर हुई चेकिंग के दौरान हुआ। जिसमें 606 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जिनसे 2.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे दूसरे स्टेशनों पर उतरकर टिकड खरीदते नजर आए। 

विज्ञापन


रेल मंडल प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु बोडानी, वरिष्ठ वाणिज्यक अधिकारी शशिभूषण एवं हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 606 यात्री पकड़े गए। जिनसे बतौर जुर्माने के रूप में 2.13 लाख रुपये वसूला गया। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेनों में चेकिंग के चलते चोला स्टेशन पर ही शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में 58 फीसदी ज्यादा राजस्व मिला। यात्री संख्या में 44 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। 

उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित सुदर्शन के नेतृत्व में मुख्य वाणिज्यक निरीक्षक संजय शुक्ला, हनुमान मीणा, सीआईटी रामअवतार मीणा, जीत सिंह, रजनीश शर्मा आदि की टीम चोला स्टेशन पर पहुंच गई। जहां ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, महानंदा, नार्थ ईस्ट, महाबोधि एक्सप्रेस आदि में चेकिंग की गई। टीम में डॉली वर्मा, रेखा, जीत सिंह, खेमकरन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें