फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जिलों के 600 एथलीट दिखाएंगे प्रतिभा

Tue, 12 Apr 2016 01:42 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एथले‌टिक्‍स - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
24वीं ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016 का आगाज आज (मंगलवार) को होने जा रहा है। 12-13 अप्रैल तक चलने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 30 जिलों के 600 एथलीट प्रतिभाग करेंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीट को यूपी की टीम में स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने सोमवार को ही अलीगढ़ में डेरा डाल दिया। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को सुगम सभागम में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह व आयोजन समिति के चेयरमैन सीडीओ डीएस सचान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 40 स्पर्धाएं होंगी। इसमें 450 पुरुष और 150 महिला एथलीट अपने खेल दिखाएंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण पौने दो बजे ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ग्लाइडर प्लेन से एथलीटों पर पुष्पवर्षा होगी।
कमिश्नर चंद्रकांत मुख्य अतिथि होंगे। कल्चरल कार्यक्रम भी होंगे। ढाई बजे महिला और पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ की विक्ट्री सेरेमनी होगी। खिलाड़ियों के रहने और खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, यूपी एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव, जिला एसोसिएशन के सचिव शमशाद निसार आजमी, मजहर उल कमर, पीडी डीआरडीए गोरखनाथ भट्ट, मुताहिर जैदी, अर्जुन सिंह फकीरा, जिला पीटीआई सुशील शर्मा, सेवायोजन अधिकारी भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें