राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में किया। इसमें 60 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। एचडीएफसी बैंक, मसूदाबाद शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी सिटी अभिषेक, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी व सीओ गभाना शुभम पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एसपी सिटी अभिषेक ने कहा कि रक्तदान के संबंध में अभी भी बहुत भ्रांतियां है जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। आईपीएस अधिकारी शुभम पटेल ने कहा कि वह जब 15 वर्ष के थे, तब पहली बार रक्तदान किया था। इसके अलावा अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एमएल अग्रवाल, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान, दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा, सांगवान सिटी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सांगवान, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ ने भी संबोधन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समय समय पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग कुमार राजवंशी, सत्यमन मानव सेवा संस्थान, गभाना के अजय चौधरी, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा के सुबोध नंदन, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, समृद्धि टाउनशिप के प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ, लाल बहादुर शास्त्री गर्ल्स डिग्री कालेज के प्रबंधक अशोक सक्सेना, माहेश्वरी सेल्स, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति के रविंद्र हरकुट, हेल्प यू सोसायटी बदन सिंह, क्षत्रिय महासभा के शैलेंद्र पाल सिंह, एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक अंबरीश श्रीवास्तव, आबिद, सलमानी एकता मंच, शिखर साहित्यिक संस्था, अलीगढ़ हेल्पलाइन के राज सक्सेना, फैज मोहम्मद, पुष्प किरन ह्यूमैन हेल्थ वेलफेयर के सचिव डॉ. हेमंत पुष्कर, रेखा किशोर, कृष्णा, ज्योति, दीप ज्योति, अमित, हर्ष, राकेश, लैब टेक्नीशियन खुशबू, शुभम, महेश, लक्ष्मी, इरशाद मौजूद रहे।
‘जो जिंदगी का हमें अहतराम आ जाए
तो नेक लोगों में अपना भी नाम आ जाए,
ये जिस्म खाक है, इक रोज खाक होना है
लहू हमारा किसी के तो काम आ जाए।’
- हरीश‘बेताब’
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदाता विष्णु निवासी कनवरीगंज - फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।- फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने को लगी भीड़।- फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर में सम्मानित रक्तदाता साथ में एसपी स?- फोटो : CITY OFFICE
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते एसपी सिटी ?- फोटो : CITY OFFICE