परीक्षा को लेकर शहर के रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, जीटी रोड, दुबे का पड़ाव, आगरा रोड, एटा चुंगी, क्वार्सी चौराहा समेत कई स्थानों पर सुबह से लेकर परीक्षा संपन्न होने के काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। जिससे परीक्षार्थी व उनके साथ पहुंचे अभिभावकों के अलावा राहगीर व वाहन चालकों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों व ट्रेनों में काफी भीड़ देखी गई ।
बोल परीक्षार्थी ...
- पिछले कई सालों की तुलना में इस साल का पेपर काफी कठिन रहा। सरकार की वर्तमान योजनाओं के बारे में खूब सवाल पूछे गए थे। - ओमप्रकाश, आगरा
- अब पेपर का पैटर्न बदलता जा रहा है। पेपर में करंट अफेयर्स पर पूरा फोकस रहा है। पेपर कठिन था, फिर भी परीक्षा अच्छी हुई है। - संचित, हाथरस
- केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं के बारे में ज्यादा पूछा गया था। उज्ज्वला योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल थीं। इन योजनाओं की तारीख से जुड़े प्रश्न शामिल थे। - अनीता गौतम, सादाबाद, हाथरस
- पेपर को लेकर काफी तैयारी की थी लेकिन जिस तरीके से तैयारी की थी उससे कठिन पेपर रहा। फिर भी पेपर अच्छा गया है, उम्मीद है रिजल्ट मनमुताबिक आएगा। - जानवी, कासगंज