फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एटा चुंगी फ्लाईओवर का 60 फीसदी काम पूरा, जनवरी तक चालू करने की तैयारी

विज्ञापन
एटा चुंगी फ्लाई ओवर का होता निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
एटा चुंगी चौराहे पर निर्माणाधीन फोरलेन फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। 56 करोड़ से बन रहे पुल का लगभग 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनवरी तक इसको चालू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बनने के बाद वाहन चालकों को एटा चुंगी चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


650 मीटर लंबे इस पुल के दोनों ओर के सर्विस रोड को साढ़े तीन मीटर से चौड़ा कर साढ़े पांच मीटर किया जा रहा है। इस पुल के 12 पिलर हैं, जिन पर स्लैब डाला जा रहा है। स्लैब का काम पूरा होने के बाद इनको जोड़ा जाएगा। जिसके बाद दोनों ओर ढलान बनाई जाएगी। मिट्टी भराई का काम भी साथ ही साथ जारी है। राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि जनवरी तक इसका काम पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक 60 फीसदी काम पूरा हुआ है।


बता दें कि छर्रा अड्डा पुल से पनैठी चौराहे पर शहर के अंदरुनी जीटी रोड को भी चौड़ा किया जा रहा है। नगर निगम इसका चौड़ीकरण कर रहा है। इसी रास्ते पर यह पुल पड़ता है। दोनों काम पूरे होने के बाद सड़क चौड़ी हो जाएगी और यातायात सुगमता से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें